ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

पदयात्रा मार्ग पर सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की तैयारी

दुर्ग | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पद यात्रियों के रूकने एवं सहायता हेतु पदयात्रा मार्ग में आठ स्थानों पर अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है पीने का पानी, रुकने की व्यवस्था, और जरूरी सूचना देने के लिए पिए सिस्टम लगाए गए हैं, यातायात पुलिस दुर्गा द्वारा ऐसे स्थान जहां पर सर्विस रोड नहीं है उन स्थानों पर स्टॉपर एवं बांस बल्ली की सहायता से सेपरेट मार्ग बनाया गया है, |

पदयात्रियो के पीठ पर व बैग में रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है ताकि रात के समय वाहन चालको को पदयात्री आसानी से दिखाई दे सके ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सकें साथ ही पदयात्रियों के लिए रूट चार्ट एवं सर्विस रोड में बाएं चलने हेतु विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स भी लगाया गया है।

और जिन स्थानों पर लाइट की व्यवस्था नहीं है या फिर लाइट खराब है संबंधित विभाग से आवश्यक सुधार कार्य करवाया जा रहा है,।पदयात्री मार्ग में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा हेलमेट की उपयोगिता एवं यातायात नियम संबंधित फ्लेक्स भी लगाए गए हैं।

नवरात्रि के दौरान डोगरगढ जाने वाले वाहन चालको की भीड को देखते हुए नेशनल हाईवे में वाहनो की रफ्तार कम करने हेतु ड्रम एवं स्टापर से विभिन्न स्थानो पर जिक-जेग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 04 हाईवे पेट्रोलिंग के साथ 04 नवरात्रि पेट्रोलिंग को भी तैनात किया गया है|

जो पदयात्री मार्ग कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक 24 घंटे निरंतर अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहेगें एवं पदयात्रियों को बाय चलने हेतु अनाउंसमेंट करते रहेंगे। पदयात्रियों को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा होने पर वें पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479192099,9479192029 पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button