ब्रेकिंग
छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
भिलाई

सड़क किनारे लगे बेतरतीब प्रचार सामाग्री को किया जब्त – गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना

रिसाली |  सड़क किनारे अवैध तरीके से दुकान सजाने और बिना अनुमति प्रचार सामाग्री लगाने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर तोड़ू विभाग की टीम ने पैदल मार्च किया। 90 से ज्यादा प्रचार सामाग्री को जब्त किया गया।

राजस्व विभाग के तोड़ फोड़ प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि लागातार शिकायतें मिल रही थी कि शाम के समय मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति रहती है। दुकान के सामने बेतरतीब तरीके से रखे प्रचार सामाग्री और सामानों की वजह से यह स्थिति बन रही है।

समझाईश के बाद भी स्थिति नहीं सुधारने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में राजस्व विभाग प्रभारी मंगल कुर्रे, विवेकरंगनाथ, किशोर रामटेके, टेकराम हरिन्द्रवार, जय साहू, डिलेश साहू, आदि शामिल थे।

ठेले को हटाया
जोहार चैक से गुप्ता फर्नीचर तक चले कार्रवाई में निगम कर्मचारियों ने सड़क पर लगे चाय, नास्ता, दोसा ठेला को चेतावनी देकर हटाया। वही हुज्जत करने पर चार ठेला को जब्त किया गया।

इनसे वसूला जुर्माना
गंदगी फैलाने पर भिलाई मसाला उद्योग, सड़क बाधा करने पर अभिषेक जयसवाल, किसन सचदेव से 500-500 रूपए जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि दोबारा गलती करने पर दो गुना अर्थदण्ड की राशि वसूल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button