ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

दुर्ग में सड़क हादसा: वॉक पर निकले बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

दुर्ग। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना की जांच शुरू कर दी है। यह घटना पाटन थाना के ग्राम लोहरसी की है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम लोहरसी बड़े पारा निवासी रामकृष्ण साहू (63 वर्ष) रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर छोटे पारा डोकरी तालाब की ओर गए थे।

तभी कोई अज्ञात वाहन उसे ठोकर मारकर भाग गया। गांव के तोरण ठाकुर ने कॉल करके रामकृष्ण के बेटे गिरधारी लाल साहू को जानकारी कि उसका पिता सड़क पर मूर्छित पड़े हैं।

गिरधारी मौके पर जाकर देखा तो उनके पिता के शरीर के बाएं हिस्से, सिर, कंधा कमर समेत दोनों पैर के घुटने में गंभीर चोटें लगी हुई थी।

तुरंत 108 वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल पाटन ले गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आसपास पूछने पर पता चला कि कोई अज्ञात वाहन का चालक लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर भाग गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आराेपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button