ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
छत्तीसगढ़दुर्ग

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

दुर्ग, 19 सितंबर 2026। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 2:00 बजे महाराजा चौक स्थित मनमोहन होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, कर्मचारियों की रोकी गई वेतनवृद्धि की बहाली, प्रदेश संगठन द्वारा प्रस्तावित हड़ताल तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, लंबित मांगों के निराकरण तथा अधिकारी-कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान रोकी गई वेतनवृद्धि को पुनः बहाल कराने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने तथा आवश्यक होने पर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विशेष जोर दिया गया तथा अधिक से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को संघ से जोड़ने का आह्वान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में शुभम गोईर (संभाग अध्यक्ष), राजूलाल चंद्राकर (जिला अध्यक्ष), नरेंद्र मनहरे, विनोद उपाध्याय, शिवा परिहार, धनवर्धन चंद्राकर, राखी कुंडे, लक्ष्य गोईर, महेंद्र धर्मकार, नीरज धर्मकार, रामशंकर सोनी, पवन नायक, चित्ररेखा चंद्राकर, राजदीप कसार, रतनदीप कसार, निखिल कोसरिया, रूपेश नायक, भाग्यश्री सूर्या, महेश रगड़े, विवेक साल्वेंकर, विनीत वर्मा, अनुपम ताम्रकर, साक्षी चौहान, गंगा राम यादव इत्यादि सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

— नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button