ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
क्राइम

5 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन समेत किया बरामद – नेवई थाना की बड़ी कार्रवाई

भिलाई/नेवई। थाना नेवई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी प्रभुनाथ सिंह (उम्र 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को घटना में प्रयुक्त कार समेत पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी

मामला दिनांक 03 मई 2025 का है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएसपी गेट मौहारी मरोदा नर्सरी के पास दो लोग अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं। रेड कर पुलिस ने कामेश राव और यशोदा सिंह को गिरफ्तार किया था। इन दोनों के कब्जे से कुल 4.732 किलोग्राम गांजा और एक जुपिटर स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित कुल ₹78,100 मूल्य का मादक पदार्थ व सामान बरामद किया गया था। दोनों को NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत जेल भेजा गया था।

फरार आरोपी प्रभुनाथ सिंह अब गिरफ्तार

उक्त मामले में शामिल तीसरा आरोपी प्रभुनाथ सिंह घटना के दिन से फरार चल रहा था। पुलिस की सतत निगरानी और पतासाजी के बाद आरोपी को 30 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बरामद गांजा को बिक्री हेतु होंडा सिटी कार (CG07LJ3600) से लाया गया था। पुलिस ने उक्त कार को भी जब्त कर लिया है।

कार्रवाई में रही इन अधिकारियों की अहम भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि रामचंद्र कंवर, आरक्षक विजय कुर्रे, रवि बिसाई एवं ओमप्रकाश श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button