ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

6 माह में दुर्ग यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 38,492 वाहन चालकों से वसूले 1.79 करोड़, नियम तोड़ने पर सख्ती

दुर्ग। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 6 माह में सख्त कार्रवाई करते हुए 38,492 चालकों पर चालानी कार्रवाई की है और उनसे कुल ₹1 करोड़ 79 लाख 11 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया है। वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष अब तक 17,145 अधिक चालकों पर कार्रवाई की गई है।

किन-किन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई?

  • बिना हेलमेट चलने वाले 6,385 दोपहिया चालकों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
  • बिना सीट बेल्ट – 2,791 चालान
  • नो पार्किंग उल्लंघन – 6,349 वाहन चालान
  • तेज रफ्तार / लापरवाही – 976
  • शराब पीकर वाहन चलाना – 563
  • तीन सवारी दोपहिया पर – 764
  • ब्लैक फिल्म – 117
  • मालवाहक में सवारी बैठाना – 345
  • अन्य मोटर व्हीकल एक्ट धाराएं – 20,112 वाहन चालक

नियम पालन के लिए बढ़ाई गई सख्ती

यातायात पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग दुर्घटना में जान बचाने में बेहद अहम है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर

रात 6 बजे से देर रात तक प्रमुख मार्गों पर ब्रीथ एनालाइज़र से जांच की जाती है। पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है, जहां ₹10,000 से ₹15,000 तक जुर्माना और लाइसेंस निलंबन की सिफारिश की जाती है।

नो पार्किंग पर भी सख्ती

मार्केट क्षेत्र, हाईवे और प्रमुख सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वालों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। ई-चालान जारी कर वाहन मालिकों पर आर्थिक दंड लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button