ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

मां महामाया एचपी गैस एजेंसी पर छापेमारी, 6.33 लाख रुपये मूल्य के अवैध सिलेण्डर जब्त

रायपुर |  खाद्य विभाग की टीम ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में छापेमारी कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का भण्डारण एवं अधिक दाम पर विक्रय करने की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मेसर्स माँ महामाया एचपी गैस एजेंसी, करमदा में 6,33,536 रुपए मूल्य के विभिन्न प्रकार के 233 सिलेण्डर अनियमित रूप से संग्रहित पाए गए। इस पर एजेंसी संचालक सुनीता अग्रवाल और प्रबंधक तामेश वर्मा के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई तथा संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा।

जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी और एजेंसियों द्वारा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कलेक्टर  दीपक सोनी के निर्देश पर एवं जिला खाद्य अधिकारी  पुनीत वर्मा के मार्गदर्शन में सहायक खाद्य अधिकारी विजय कुमार किरण, लक्ष्मण कश्यप, खाद्य निरीक्षक कमलनारायण साहू और शीतलेश यादव की टीम ने यह कार्रवाई की।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध भण्डारण कर विक्रय करने वालों तथा गैस एजेंसियों द्वारा वितरण में अनियमितता बरतने वालों पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button