ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत शंकरा विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दुर्ग। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शंकरा विद्यालय, हुडको में ऑपरेशन सुरक्षा के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में Rotary Club of Bhilai Pinnacle का सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग सुश्री ऋचा मिश्रा शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की विस्तृत जानकारी दी गई। एएसपी ऋचा मिश्रा ने अपने संबोधन में हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों, ट्रिपल सीटिंग की मनाही और अन्य यातायात नियमों की महत्ता पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का मूल कर्तव्य है, जो व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि सामूहिक सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत दुर्ग यातायात पुलिस लगातार जन-जागरूकता, शिक्षा और प्रवर्तन संबंधी गतिविधियाँ संचालित कर रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन और Rotary Club of Bhilai Pinnacle के पदाधिकारियों ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

यातायात पुलिस दुर्ग की अपील
नागरिकों, विशेषकर अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की जाती है कि सड़क पर चलते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग करें और जिम्मेदार यातायात नागरिक बनकर ऑपरेशन सुरक्षा को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button