ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मामला 4 सितंबर 2025 का है। थाना सुपेला पुलिस को सूचना मिली कि आर.के. मैदान राधिका नगर के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान युवराज सोनी, निवासी मिनी माता चौक, कृष्णा नगर, सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में हुई।

आरोपी के कब्जे से एक धारदार आरीनुमा हथियार बरामद किया गया। इस पर थाना सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 1044/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि राजेश देवांगन, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह और राजू राणा की विशेष भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button