ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

देशी कट्टा दिखाकर लूट की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने लूट की कोशिश करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दीपक तिवारी निवासी टाटीबंध, जनता कालोनी थाना आमानाका जिला रायपुर को पुलिस ने टांटीबंध कब्रिस्तान के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला 1 सितंबर 2025 का है, जब शाम करीब 4:30 बजे प्रार्थी नितेश कुमार जैन (विजय ज्वेलर्स, चरोदा) की दुकान में दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे।

आरोपियों ने दुकान में घुसकर प्लास्टिक थैला आगे रख पिस्तौल निकालते हुए धमकी दी कि दुकान में रखे नकद और सोने-चांदी के गहनों को थैले में डालो, वरना गोली मार दूंगा। प्रार्थी ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 335/2025 धारा 309(5), 351(2), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी दीपक तिवारी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने अपने साथी हरविंदर उर्फ हरजीत सिंह के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। हरजीत सिंह को थाना सरस्वती नगर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज, सउनि गंगा प्रसाद श्रीवास, एसीसीयू दुर्ग की टीम सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button