
दुर्ग: भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य युक्त इंद्र जीत खालसा एवं राज्य सचिव श्री अमित क्षत्रीय तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर के निर्देशन तथा जिला संगठन आयुक्त स्काउट बालक दास राऊत एवं शाला प्राचार्य जया तिवारी के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंप वन भिलाई दुर्ग के स्काउट एवं गाइड्स ने गाइड कैप्टन नेहा उपाध्याय के नेतृत्व में पास स्थित गुरुद्वारे में जाकर लंगर वितरण कार्य में अपनी सेवा प्रदान की इस अवसर पर गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी|
सेवा के माध्यम से बच्चों ने लोगों के बीच जाकर स्काउट गाइड की 1 छवि प्रस्तुत की गुरुद्वारे के संरक्षण महोदय जी द्वारा सेवा कार्य के लिए स्काउट गाइड को धन्यवाद दिया इस कार्य में स्काउट रोहित रौनक दुर्गेश तथा गाइड नेहा चित्रा वर्षा लक्ष्मी सुप्रिया का विशेष योगदान रहा|

















