ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

बारिश की मार: घरों में पानी घुसा, टुल्लू पंप लगाने की नौबत

दुर्ग | दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पीसेगांव में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने स्थानीय जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। ग्राम पंचायत की नालियां जाम हो जाने के कारण कई घरों में पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद लोग अपने घरों से पानी निकालने में जुट गए, जबकि कई लोगों ने पानी निकालने के लिए टुल्लू पंप का सहारा लिया।

पीसेगांव निवासी खेमलाल देशमुख ने बताया कि गांव में केवल एक तरफ नाली बनाई गई है, जिससे अधिकांश मोहल्लों का पानी उसी नाली में आ जाता है। इस कारण, बारिश के दौरान उनके घर में डेढ़ फीट पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि कई सामान डूबकर खराब हो गए हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।

गांव में बनी अधिकांश नालियों का निस्तारण सही से न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही नालियां लबालब भर जाती हैं। इसके चलते आसपास के क्षेत्र भी जलमग्न हो जाते हैं, और कई घरों में पानी घुस जाता है। यह स्थिति आज पीसेगांव में स्पष्ट रूप से देखी गई। स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के समाधान की अपेक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हालात से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button