ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चंडी शीतला मण्डल का वृक्षारोपण अभियान

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस पर चण्डी शीतला मंडल ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन उद्यान, शिक्षक नगर दुर्ग में सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार ने की, जबकि मुख्य अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में माल्यार्पण से हुई, जिसमें उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। सभी उपस्थित जनों ने उनके सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके बाद, शिक्षक नगर गार्डन में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला सेवा पखवाड़ा की संयोजक अल्का बाघमार, ज़िला सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button