ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

भाटापारा में खेल मंदिर में आगजनी, असामाजिक तत्वों का हमला

भाटापारा। शहर के मातादेवालय वार्ड स्थित मिनी स्टेडियम के हाल में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। हाल के अंदर स्थित रूम में आग लगने पर उसकी लपटे हाल के बाहर तक आने लग गई थी ,जो काफी भयावह नजर आ रही थी, जिसे देखते हुए वहां पर उपस्थित परमानंद सचदेव एवं एसआर भूटान द्वारा सूचित किया गया। स्थिति को देखते हुए तुरंत शहर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को फोन किया गया। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

लोगों की मदद से बाल्टी के द्वारा पानी डालकर आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया। उक्त घटना की जानकारी संयुक्त कलेक्टर मिथिलेश डोण्डे को दिया गया। स्थिति को समझते हुए तत्काल तहसीलदार मैडम द्वारा घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया। टीआई ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। स्टेडियम हाल एवं रूम में रखे खेल से संबंधित कुछ समान एवं कुर्सियां जल कर खाक हो गई है। घंटे भर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने पर पूर्ण रूप से आग पर काबू पा लिया गया। ज्ञात हो कि शाम होते ही उक्त स्टेडियम में असामाजिक तत्वों का डेरा लग जाता है जो देर रात तक शराब के नशे में अवैध कार्यों को अंजाम देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button