ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ‘‘ *ऑपरेंशन – सुरक्षा’’ अभियान के तहत लगातार 10 दिनों सें जिले के अलग अलग स्थानो पर वाहन चेकिंग जारी

दुर्ग : जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा यातायात पुलिस को दिये गये सख्त निर्देश पर एवं सु ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्ग दर्शन तथा  सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में  बिना हेलमेट की वजह सें होने वाली मौत, मालवाहक में सवारी ले जाते वाहनों को रोकने,नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों, शराब के नशे में वाहन चालाने वाले मौत को रोकने हेतु “ऑपरेशन – सुरक्षा” अभियान के तहत वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही हैँ।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इस अभियान के तहत लगातार जिले के अलग अलग प्रमुख स्थानो पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैँ जिसके तहत विगत 10 दिनों 1235 वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही किया गया|

जिसमें बिना हेलमेट 1081, मॉलवाहक में सवारी ले जाते 41, नो एंट्री में प्रवेश करने वाले 22 और शराब का सेवन कर वाहन चालाने वाले 91 वाहन चालकों का वाहन जप्त कर न्यायालय पेश किया गया जिसमें न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको पर 10,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया जा रहा है साथ ही ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया।

अपीलः- यातायात पुलिस दुर्ग जिले के आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करे एवं किसी भी प्रकार के नशा करके वाहन न चलाये, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन ना चलाये, मॉल वाहक वाहन में यात्रा ना करें स्वयं तथा दूसरो को सुरक्षित आवागमन करने दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button