ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
खेल

5 करोड़पति’ क्रिकेटर जो आज कर रहे आर्थिक संकट का सामना

क्रिकेट की दुनिया में ऐसे सैकड़ों खिलाड़ी हैं, जो फर्श से अर्श पर पहुंचे| ऐसे क्रिकेटर जो करियर की शुरुआत में मुश्किलों से गुजरे, लेकिन एक बार कामयाबी के सफर में चले तो करोड़पति हो गए| कामयाब करियर के बाद अब वे पैसों से खेलते हैं| लेकिन क्या आप ऐसे क्रिकेटरों को जानते हैं जो करियर की ऊंचाई पर पहुंचे| दुनिया में अपना नाम बनाया| करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई| करोड़ों फैंस बनाए| लेकिन बाद में किसी कारण से गर्दिशों में चले गए| ऐसे ही 5 क्रिकेटर जिनका जीवन अब संघर्षों में बीत रहा है| कह सकते हैं कि करोड़ों में खेलने वाले ये क्रिकेटर अब पाई-पाई को मोहताज हैं|

न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब क्रिकेटरों की जब भी लिस्ट बनती है तो क्रिस केर्न्स का नाम जरूर आता है| अपने जमाने के स्टायलिश क्रिकेटरों में शुमार क्रिस केर्न्स बैट और बॉल दोनों से ही मैच विनर रहे| उनकी गिनती अपने जमाने के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती थी| हालांकि, करियर के ढलान पर उनका नाम विवादों में आने लगा| खासकर रिटायरमेंट के बाद तो उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे| ब्रेंडन मैक्कुलम ने भी ऐसे आरोप लगाए| हालांकि, जब आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने क्रिस केर्न्स पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए तो उन्होंने कोर्ट का रुख किया और केस भी जीता| 2006 में संन्यास लेने वाले क्रिस केर्न्स ने रिटायरमेंट के बाद डायमंड का कारोबार शुरू किया, जिसमें उन्हें नुकसान झेलना पड़ा| उनकी माली हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें परिवार पालने के लिए ड्राइविंग और ट्रक धोने का काम करना पड़ा| क्रिस केर्न्स की सेहत भी खराब रहने लगी| न्यूजीलैंड का यह क्रिकेटर आज भी कैंसर से जूझ रहा है|

विनोद कांबली 1990 के दशक में भारत के सबसे कामयाब क्रिकेटरों में शुमार थे| सचिन तेंदुलकर से उनकी दोस्ती और तुलना हर जबां पर होती थी| लेकिन खराब फॉर्म और चोट के चलते करियर गड़बड़ा गया| साल 2000 में उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला| विनोद कांबली रिटायरमेंट के बाद भी चर्चा में बने रहे| हालांकि, अक्सर वे किसी ना किसी विवाद के कारण चर्चा में आए| उन्होंने सचिन तेंदुलकर पर दोस्ती ना निभाने के आरोप लगाए| उन पर अनुशासनहीनता के आरोप भी लगते रहे| धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती चली गई|

पाकिस्तान के अरशद खान ने अपने देश के लिए 58 वनडे और 9 टेस्ट मैच खेले| किसी भी क्रिकेटर के लिए अपने देश के लिए खेलना ही कामयाबी का चरम माना जा सकता है| जिसने 50 से ज्यादा मैच अपने देश के लिए खेले हों, उसकी गिनती तो हर हाल में कामयाब क्रिकेटरों में होगी| निश्चित तौर पर पाकिस्तानी स्पिनर अरशद खान के लिए भी यही बात लागू होगी| हालांकि, इस कामयाब करियर के बावजूद अरशद खान की आर्थिक स्थिति खराब रही और उन्हें बेहतर जिंदगी के लिए ऑस्ट्रेलिया में जाकर टैक्सी चलाना पड़ा| बाद में जब उनकी तस्वीर टैक्सी चलाते हुए आई तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें याद किया और महिला क्रिकेट टीम का बॉलिंग कोच बनाया गया था|

ऑस्ट्रेलिया को 1987 में पहला वर्ल्ड कप जिताने में तेज गेंदबाज क्रेग मैक्डरमट का सबसे बड़ा हाथ था| वे 1980 और 1990 के दशक में अपने देश के सबसे कामयाब क्रिकेटरों में शुमार थे| तब किसी ने नहीं सोचा था कि रिटायरमेंटट के बाद क्रेग मैक्डरमट को ऐसे दिन देखने पड़ेंगे| क्रिकेट से बिजनेस का रुख करने वाले क्रेग मैक्डरमट 2008 की मंदी के दौरान दिवालिया हो गए थे| उन्होंने तब बताया था कि उनकी कंपनी पर कम से कम 40 मिलियन डॉलर का कर्ज है| क्रेग मैक्डरमट के संकट में घिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने उनकी मदद की और उन्हें 2011 में टीम का बॉलिंग कोच बना दिया|

न्यूजीलैंड के मैथ्यू सिंक्लेयर का जीवन भी अर्श से फर्श की कहानी कहता है| 1999 में इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले इस क्रिकेटर के शुरुआती साल बेहद चमकदार रहे| उन्होंने दोहरा शतक बनाया और न्यूजीलैंड के कामयाब ओपनर में अपना नाम लिखाया| लेकिन उनके करियर के आखिरी साल वैसे नहीं, रहे, जैसी शुरुआत थी| साल 2013 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस क्रिकेटर को बाद में कई परेशानियां झेलनी पड़ी| बाद में वे रियल स्टेट कंपनी में नौकरी करने लगे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button