ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

नगर निगम का अतिक्रमण पर एक्शन, दुकानदारों में मचा हड़कंप

दुर्ग | बाजार राजस्व विभाग एवं अतिक्रमण विभाग टीम ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर मान होटल चौक से लेकर वापस हटरी बाजार क्षेत्र फूल मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान आज चौथा दिन भी जारी रहा।

इस दौरान बाजार व राजस्व अधिकारी शुभम गोइर और अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार ने कार्रवाही के मौके पर दुकानदारों को दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। हटरी बाजार सडक़ किनारे रखें दुकानो के बाहर रखे 22 विज्ञापन बोर्ड को तोडा गया।साथ ही दुकान के बाहर समान सजाकर रखें सामग्री को जब्त किया गया।बोर्ड को जेसीबी की मदद से तोडक़र हटाया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में हडकंप मच गया। उन्होंने ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दुकानदार दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें। अगर कोई दुकानदार अतिक्रमण करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ चालान कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। हथठेले व सडक़ घेरकर पसरा लगाकर दुकानों के बाहर चबूतरा हटवाने की चेतावनी दी कि एक दिन का समय अगर वह सडक़ पर दिखाई देंगे तो कार्रवाई क जाएगी।

जेसीबी से मान होटल व हटरी बाजार एवं फूल मार्केट पर अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इस मौके पर अतिक्रमण टीम मन्नी, धनेश, उमेश पात्रे व अतिक्रमण तोडूदस्ता टीम के कर्मचारीगण मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाओ मुहिम जोर पकड़ा है। सुगम यातायात एवं व्यवस्थित पार्किंग के तहत नगर निगम का यह अभियान चल रहा है।

कार्रवाई के बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि मान होटल रोड भीड़ वाले इलाके में अवैध कब्जे से ट्रैफिक होता था जाम इसलिए कार्रवाही किया जा रहा है।

बाजार विभाग एवं अतिक्रमण तोडूदस्ता टीम के कर्मचारीगण मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाओ मुहिम जोर पकड़ा है। सुगम यातायात एवं व्यवस्थित पार्किंग के तहत नगर निगम का यह अभियान चल रहा है। मान होटल रोड भीड़ वाले इलाके में अवैध कब्जे से ट्रैफिक होता था जाम इसलिए कार्रवाही किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र व्यवसायिक क्षेत्र होने से वहां पर भारी संख्या वाहनों की आवाजाही होती रहती है. हमेशा भीड़ भाड़ वाले इस मार्ग पर बड़े-छोटे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही दिनभर होती रहती है।

इस कारण ट्रैफिक का दबाव रहता है, इस कारण वहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। जिसके अलावा दुकानदारों द्वारा नाली के उपर अतिरिक्त निर्माण कर आने-जाने के लिए सीढ़ी, चबूतरा व सामान रखने के बनाया लिया था। दुकानों के सामने बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग होने से भी आवागन बाधित होता था। इस समय कार्रवाही कर अवैध निर्माण सीढ़ी, चबूतरा को ध्वस्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button