ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सूरजपुर में मतदान केंद्र पर मारपीट, स्थिति तनावपूर्ण

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान प्रदेशभर की 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में बैलेट पेपर से जारी है। मतदान सुबह 6:45 बजे से शुरू हुआ, लेकिन इसी बीच सूरजपुर जिले के जयनगर क्षेत्र के महाबीरपुर मतदान केंद्र पर मारपीट का मामला सामने आया।

बताया जा रहा है कि बूथ क्रमांक 7 पर एक प्रत्याशी ने अपने विपक्षी प्रत्याशी पर हमला करते हुए उनका सिर फोड़ दिया, जिसके बाद मतदान केंद्र पर तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू करने की कोशिश की।

वहीं, पूरे प्रदेश में मतदान के दौरान अन्य इलाकों में भी भारी भीड़ देखने को मिली है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और मतदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की जा रही है।

बस्तर संभाग में वोटिंग का समय दोपहर 2 बजे तक रखा गया है, जबकि बाकी अन्य क्षेत्रों में मतदान का समय दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे, लेकिन यदि किसी क्षेत्र में विवाद या संवेदनशील परिस्थितियां होती हैं, तो वहां मतगणना अगले दिन होगी।

इस बीच, प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button