ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

दुर्ग में चाकू लेकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू लेकर लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन और धमधा रोड सब्जी मंडी क्षेत्र से पकड़ा गया, जहां ये लोगों में भय फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक चाकू लेकर रेलवे स्टेशन और धमधा रोड सब्जी मंडी के आसपास घूम रहे हैं और लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेहियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से स्टील के दो चाकू बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोमन कुमार ठाकुर (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15 सिकोला बस्ती और अश्वनी साहू (20 वर्ष), निवासी शक्ति नगर, दुर्ग के रूप में हुई है। दोनों के पास से पुलिस ने अलग-अलग स्टील के चाकू बरामद किए हैं।

थाना मोहन नगर पुलिस की यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की असामाजिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button