ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया में साइबर सुरक्षा संवाद: पुलिस ने दी ऑनलाइन ठगी से बचाव की अहम जानकारी

सौरभ साहू की रिपोर्ट :-

कोरिया :  पुलिस महानिरीक्षक ( सरगुजा रेंज) के द्वारा लगातार आम जनों से साइबर संवाद के माध्यम से साइबर अपराध और उसके बचाव के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी से अवगत कराए जाने हेतु निर्देशित किया जा रहा है,।

। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं साइबर प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान एवं साइबर टीम के द्वारा आम जनों को आज वार्ड क्रमांक 19 जुनापारा में वार्ड पार्षद रीमा जायसवाल की उपस्थिति में आम जनों से साइबर सुरक्षा संबंधित संवाद किया जाकर समस्याएं सुनी गई एवं साइबर अपराध से बचने का उपाय बताया गया साइबर अपराध को लेकर कोरिया पुलिस लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है

,जिसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिले रहे हैं,फिर भी लोग साइबर ठगों के झांसे में आ जाते हैं, साइबर अपराध रोकने के लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर किसी प्रकार के लिंक, एपीके फाईल या फोन पर आए मैसेज और ओटीपी को शेयर ना करें,

विश्वसनीय ऐप, सॉफ्टवेयर का उपयोग करें, संदिग्ध लिंक से बचें और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से परहेज करें, सुरक्षित ऑनलाइन आदतें अपनाएं, बच्चों को इंटरनेट सुरक्षा के बारे में शिक्षित करें और इस बात का ख्याल रखे कि अगर आप साइबर फ्राड के जाल में फंस जाते हैं तो डरें नहीं साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत जरूर दर्ज कराएं और स्थानीय पुलिस से भी सम्पर्क करें। सुरक्षा के प्रति सक्रिय और स्मार्ट रहकर साइबर जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button