ब्रेकिंग
भिलाई में चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी दबोचा, पुलिस ने हथियार किया बरामद वन संरक्षण के साथ वनवासियों की समृद्धि, रोजगार, वन्यजीव संरक्षण और तकनीक आधारित वन प्रबंधन पर जोर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए ... राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाक... एक्शन टेसा ने 'टेसा सलाम' के साथ मनाया कारपेंटर्स मेगा मीट रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, पुरानी भिलाई में सुबह-सुबह पहुंची टीम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज संभालेंगे कई अहम मुद्दे, मंत्रालय में बैठक के बाद शाम को दिल्ली दौरा भिलाई-3 में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय तथा परिवार न्यायालय कैम्प कोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ
छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी दबोचा, पुलिस ने हथियार किया बरामद

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चापड़ बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गोठान के पास एक युवक धारदार लोहे का चापड़ लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपने पास रखा धारदार लोहे का चापड़ झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और झाड़ियों से हथियार बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान नवीन निषाद उर्फ बबलू (23 वर्ष), निवासी मराठी मोहल्ला, कोसानगर, सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1281/2026 दर्ज करते हुए धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जब्त सामग्री: धारदार लोहे का 1 चापड़ इस कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि पुरन साहु, आरक्षक गंभीर जाट, मिथलेश साहु एवं निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि सार्वजनिक स्थान पर कोई व्यक्ति हथियार लेकर भय या दहशत फैलाता है अथवा किसी तरह की कानून-विरोधी गतिविधि करता दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button