ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
कवर्धा

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण की तबीयत बिगड़ी, कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

कवर्धा, । कलेक्टर गोपाल वर्मा प्रदर्शन के दौरान एक सहयोगी ग्रामीण की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीण को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।

एमडी मेडिसिन चिकित्सक ने बताया कि भर्ती मरीज की स्थिति अब नियंत्रण में है। मरीज का नाम सुकाल सिंह (40 वर्ष) ग्राम राली चितापुर निवासी बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान उन्हें चक्कर आया और वे अचानक जमीन पर गिर गए।

कलेक्टर वर्मा ने चिकित्सकों को सुकाल सिंह का समुचित उपचार करने और जरूरत पड़ने पर सिटी स्कैन कराने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने उनका बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें कीं और प्राथमिक उपचार दिया।

इसके साथ ही, कलेक्टर वर्मा ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन स्थल पर ही सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीज को आराम देने के लिए उनके सहयोगियों से एकांत में छोड़ने का आग्रह भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button