ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

बित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं 1 सितम्बर को करेंगी धरना-प्रदर्शन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच के आह्वान पर 1 सितम्बर 2025 को दुर्ग जिले में धरना-रैली और जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। यह आंदोलन सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसके बाद कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

संगठन की पदाधिकारियों ने बताया कि आईसीडीएस की स्थापना को 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासकीय सेवा का दर्जा, उचित वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी, समूह बीमा, चिकित्सा सुविधा और पदोन्नति जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मांग उठाने पर विभागीय अधिकारी सहयोग करने के बजाय स्पष्टीकरण, सेवा समाप्ति और धमकी भरे पत्र जारी कर रहे हैं। यह आंदोलन इन्हीं दमनात्मक कार्यवाहियों के विरोध में भी होगा।

धरना-प्रदर्शन में जिलेभर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल होंगी। संगठन ने साफ किया है कि यह आंदोलन सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने कहा है कि सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा, अन्यथा संघर्ष आगे और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button