ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

अमलेश्वर के ग्रीन अर्थ सिटी के पास झाडिय़ों में मिली 2 माह की मासूम, 108 टीम ने तत्काल उपचार कर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया

रायपुर | रायपुर जिले के अमलेश्वर स्थित ग्रीन अर्थ सिटी के पास एक 2 माह की लावारिस बच्ची झाडिय़ों में मिली है। बच्ची की तबियत फिलहाल ठीक बताई जा रही है और उसे आगे के उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एमएम जैन को ग्रीन अर्थ सिटी के सामने डीह रोड पर एक मासूम बच्ची रोते हुए दिखाई दी। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना अपने मित्र विकास पंसारे और नारायण शर्मा को दी। बच्ची को एक थैले में ढंककर झाडिय़ों में फेंका गया था और उस पर चींटियां काट रही थीं।

इसी दौरान, बच्ची को झाडिय़ों से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही 108 के पायलट रविंद कुमार और ईएमटी विनोद कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट और प्राथमिक उपचार प्रदान किया, और फिर उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। इस मामले के बारे में पुलिस से भी संपर्क किया गया है, ताकि इस घटना की जांच की जा सके और मासूम के माता-पिता का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button