ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

ड्रीम इलेवन क्रिकेट में काम दिलाने के नाम पर युवक का अपहरण करने वालो को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

वैशाली नगर | थाना वैशाली नगर में अप०क्र0-139/2025 धारा 351 (4) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थी प्रहलाद शाह के भतीजे भतीजा रजत शाह का अपरहण कर फिरौती की रकम 5,00,000/- रू. मांगा किया जा रहा है। जिस पर प्रकरण में धारा 140 (ए), 61 (2) बीएनएस जोड़ा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से आरोपियों का लोकेशन बोकारो का मिलने से थाना वैशाली नगर पुलिस टीम एवं एसीसीयु की टीम को तत्काल बोकारो झारखण्ड रवाना किया गया जहां पता तलाश के दौरान संदेही राहुल पासवान को पकड़ा गया|

रजत शाह के बारे में पूछताछ करने पर अपने दोस्त सिमरन एवं अन्य के द्वारा मिलकर रेड्डी अन्ना क्रिकेट सट्टे में पैसा हार जाने से रजत शाह को बंधक बनाकर उसके घर वालो को पैसा मांगने की बात बतायी और जहाँ रजत शाह को रखे थे वहाँ लेकर गया किन्तु आरोपी सिमरन एवं अन्य साथी रजत शाह को कहीं और लेकर चले गये थे।

आरोपियों की पतासाजी के दौरान पतरातु स्टेशन में होना पता चलने पर आरोपी राहुल को लेकर पतरातु स्टेशन’ पहुँचे जहाँ से अपहृत रजत शाह को छुड़वाया गया तथा घेराबंदी कर आरोपिया सिमरन को पकड़ा गया। अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गये, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

मामले में सिमरन का कनेक्शन क्रिकेट के सटोरियों से होना तथा भिलाई के कई सटोरियों से सम्पर्क होना पाया गया है। दोनों आरोपियो राहुल पासवान एवं सिमरन अपने अन्य साथीगणों के साथ मिलकर अपहृत रजत शाह को षड़यंत्र पूर्वक बंदी बनाकर रखने एवं फिरौती का रकम मांग कर हाथ मुक्का से मारपीट किया गया।

अपहृत रजत शाह से पूछताछ करने पर बताया कि अपहृत रजत शाह को पैसे की जरूरत होने पर आरोपी सिमरन के सम्पर्क कर ड्रीम इलेवन में ऑपरेटर का काम करने के लिये रॉची बुलाया गया जहाँ से आरोपी राहुल पासवान, सिमरन एवं अन्य साथीगणों द्वारा अपहृत रजत शाह को बोकारो झारखण्ड लेकर गये जहाँ किक्रेट सट्टा का सेटअप लगा था।

अपहृत आरोपियो के साथ काम करने लग गया किन्तु जब अपहृत को जानकारी हुई कि यह ड्रीम इलेवन क्रिकेट का काम नहीं है अवैध क्रिकेट बैटिंग एप अन्ना रेड्डी का काम होने से अपहृत रजत शाह ने काम करने से मना कर दिया।

इसी बीच आरोपीगणो का क्रिकेट सट्टा में 5,00,000/रू- रूपये का नुकसान हो गया जिससे आरोपीगणों द्वारा मिलकर अपहृत रजत शाह को बंदी बनाकर उनके परिजनो से वाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से प्रार्थी प्रहलाद शाह से पैसो की मांग करने लगे।

आरोपी सिमरन कौर मदर टेरेसा नगर भिलाई एवं आरोपी राहुल पासवानउम्र 24 वर्ष बोकारो झारखण्ड को प्रकरण में गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम एवं एसीसीयु टीम की भूमिका उल्लेखनीय
रही ।

गिरफ्तार आरोपी-

1- सिमरन कौर उम्र 21 वर्ष साकिन मदर टेरेसा नगर भिलाई

2- राहुल पासवान उम्र 24 वर्ष बोकारो झारखण्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button