ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

पिता की हत्या के आरोप में दो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपने दोस्त के पिता की हत्या कर दी थी।

घटना 1 फरवरी की रात की है, जब मृतक अमृत बारले ने अपने बेटे हीरालाल बारले को खाना खाने के लिए घर चलने के लिए कहा था।

आरोपियों के नाम पुनीत विश्वकर्मा उर्फ मल्टू (24) और सन्नी विश्वकर्मा उर्फ शोले (20) हैं, जो वार्ड क्र. 15 तिल्दा के निवासी हैं।

दोनों ने मिलकर पत्थर और डंडा से अमृत बारले की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों से पत्थर, डंडा और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना की रात अमृत बारले के बेटे हीरालाल बारले और सन्नी विश्वकर्मा दुर्गा मंदिर के सामने तिल्दा में बातचीत कर रहे थे।

अमृत बारले ने सन्नी विश्वकर्मा को अपने बेटे को बिगाड़ने से मना किया, जिस पर सन्नी विश्वकर्मा ने अमृत बारले का कॉलर पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट की।

उसी समय सन्नी विश्वकर्मा का भाई मल्टू उर्फ पुनीत विश्वकर्मा आया और अमृत बारले की हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button