ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
भिलाई

जनता की सरकार, जनता के द्वार: विधायक ललित

रिसाली। प्रदेश की विष्णु सरकार जनता के लिए समर्पित है और हर कार्य पारदर्शिता के साथ करने के संकल्प पर काम कर रही है। जनता की समस्याएं सुनने और उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व केन्द्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर ने शिविर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार जनता की है और जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वे स्वयं को जनता का सेवक मानते हैं। उन्हें आम जनता ने चुनकर भेजा है और ऐसे में उनका कर्तव्य है कि वे निरंतर जनसेवा में लगे रहें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से भी आग्रह किया कि वे आम नागरिकों के साथ नरम और सहयोगात्मक व्यवहार रखें।

शिविर में नगर निगम की आयुक्त मोनिका वर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी और बताया कि नागरिकों की शिकायतें व मांगों को तत्काल दर्ज कर उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने शिविर को प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताया।

हितग्राहियों से की मुलाकात, सौंपा सम्मान
शिविर में विधायक ललित चंद्राकर और महापौर ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात की। वे गोदभराई रस्म में भी शामिल हुए। इस दौरान हितग्राही देव कुमारी, रोशनी बाघ, खेमीन और जागृति देवांगन को सम्मानित किया गया। साथ ही सुपोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम के तहत बच्चों – जीयांश, तोषित, तुषार साहू और आदित्य टंडन – को टोकरी प्रदान कर उनके परिजनों से भी चर्चा की गई।

नेताओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद खिलेंद्र चंद्राकर, रोहित धनकर, हरिश्चन्द्र नायक और मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button