ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक

दुर्ग/ आज नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर परिषद की बैठक डाटा सेंटर के सभागार में महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में बिन्दुवार 07 एजेण्डा विस्तृत चर्चा हेतु रखा गया।

महापौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल एमआईसी सदस्य और अधिकारियों/ कर्मचारियो ने विस्तार से इस प्रस्ताव पर चर्चा की।जिसमें प्रमुख रूप से बारिश के पहले पुलगांव नाला में दो तरफ गैंग लगवाकर बेहतर सफाई करवाए,नगर निगम परिसर वाहन शाखा गैरेज में गाड़ियों के रखरखाव के लिए टीन सेट एवं सीमेंटीकरण निर्माण के निर्देश।

विद्युत विभाग औधोगिक नगर, दक्षिण जवाहर नगर सोमनाथ मंदिर गार्डन व देशमुख के सामने गार्डन में 14 नग पुराने ट्यूबलर पोल व वार्ड 2 राजीव नगर में 2 पोल और वार्ड 3 मठपारा 3 पोल लगवाने को स्वीकृति मिली है।

स्वास्थ्य विभाग नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमाक्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ आपदा नियंत्रण हेतु कुल 60 वार्डो में 89 दिवस हेतु (01 मई 2025 से प्रारंभ) प्रभावशील सहायक श्रमायुक्त की दर पर अस्थायी रूप से 45 अतिरिक्त कर्मचारी 45 दिन के लिए रखे जाने हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव को पारित किया गया।बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा संचालित निविदा आमंत्रण,शिफा स्व सहायता समूह पँचशील नगर नया पारा को 3 वर्ष के लिए दिये जाने हेतु पारित।

महापौर बाघमार ने कहा कि इदिरा मार्केट के सभी दुकानों को रात्रिकालीन दुकान बंद करते वक्त सड़क पर अपना कचरा फेंकने देते है उनको नोटिस जारी के साथ जुर्माना की कार्रवाही करने की बात कही।

सुभाष स्कूल प्राथमिक शाला दुकान क्रमांक 6 एवं राजेन्द्र प्रसाद पार्क शॉपिंग कॉम्प्लेक्स दुकान क्रमांक 8 एवं 14 का लीज नवीनीकरण 25% वृद्धि के साथ किये जाने का निर्णय लिया गया।

निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत अवैध अतिक्रमण रोकने शासकीय भूमि पर जरूरत मन्दों को व्यवसाय करने हेतु गुमटी योजना के अंतर्गत चिन्हित जगह पर गुमटी बनाये जाने प्रस्ताव पारित किया गया है।

इस अवसर पर देवनारायण चन्द्राकर,नरेन्द्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,शशि साहू,शिव नायक,हर्षिका जैन के अलावा उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,आरके जैन,गिरीश दिवान, धर्मेंद्र मिश्रा,रेवा राम मनु,सुरेश केवलानी,मोहित भरकाम,शुभम गोइर,सत्यनारायण शर्मा,शोएब अहमद,अभ्दय मिश्रा,पंकज चंद्रवंशी सहित मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button