ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध के विजय लहरे पुनःप्रांतीय महामंत्री एवं भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष-दुर्ग सम्मानित

दुर्ग  | छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 24/08/2025 को स्थान पंडित देवकीनंदन दीक्षित समागार लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में मुख्य अतिथि माननीय अमर अग्रवाल जी नगर विधायक बिलासपुर एवं पूर्व मंत्री छ0ग0 शासन की उपस्थिति में संपन्न हुआ |

जिसमें सर्व सम्मति से पवन शर्मा जी (बिलासपुर) को संध का निर्विरोध प्रांताध्यक्ष,  विजय लहरे को पुनः प्रांतीय महामंत्री चुना गया तथा  भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष-दुर्ग को कर्मचारी संध के लिये किये गये सराहनीय कार्य हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

विदित हो कि पूरे प्रदेश में छ0ग0 प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध ही एकमात्र मान्यता प्राप्त संगठन है जो कर्मचारी हितार्थ सड़क की लड़ाई लड़कर  उनके मुद्दो को शासन तक पहुंचाता है। उक्त सम्मान समारोह में संध के जिला सचिव  शिवदयाल धृतलहरे, तकनीकी शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक गौरीशंकर रावना, शिक्षा विभाग कर्मचारी संयोजक  धर्मेन्द्र देशमुख सहित बड़ी संख्या में जिले के कर्मचारी प्रांतीय अधिवेशन में सम्मिलित हुये।

 भानु प्रताप यादव

 जिलाध्यक्ष-दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button