ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
दुर्ग

प्रदर्शनी में दैनिक जरुरत की सामग्रियों की होगी विशाल रेंज-सुश्री पायल जैन

दुर्ग । छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई द्वारा आत्मनिर्भर महिलाओं को उनके स्वनिर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध करवाएगी।

इसे लेकर 5 जनवरी, रविवार को सिटी सेंटर मॉल, फरिश्ता कॉम्पलेक्स के पास, दुर्ग में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

यह प्रदर्शनी प्रात: 10 बजे से शुरु होकर रात्रि 8 बजे तक चलेगा। स्वदेशी भारतीय उत्पादों एवं उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर महिलाएं अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।

प्रदर्शनी में स्वदेशी उत्पाद के अलावा अन्य पारंपारिक वस्तुएं एवं व्यंजन आकर्षण का केन्द्र होंगे।

मेला के आयोजन में स्वावलंबी भारत अभियान, चेंबर युवा विंग और कैट इकाई सहयोगी संस्था है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन ने बताया कि चेंबर की महिला इकाई स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

इसे लेकर पूर्व में भी चेंबर द्वारा नए वर्ष व मकर संक्राति के अवसर पर महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

प्रदर्शनी को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला था।

जिसने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही महिलाओं का हौसला बढ़ाया।

इसे देखते हुए चेंबर द्वारा पुन: महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

प्रदर्शनी में दैनिक जरुरत की सामग्रियों की विशाल रेंज उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button