ब्रेकिंग
छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं ... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक की मौत: घर में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर । रविवार रात बिलासपुर पुलिस मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कवि सम्मेलन में शामिल होने रतनपुर वार्ड क्रमांक 5 कसेरपारा निवासी तीन शिक्षक भी गए थे।

कवि सम्मेलन देखकर रात करीब एक- डेढ़ बजे कार से वापस लौटे। तीनों शिक्षकों को उनके घर के पास उतार दिया गया।

इनमें से दो शिक्षक तो अपने घर सकुशल पहुंच गए, लेकिन पथरिया में पदस्थ शिक्षक 54 वर्षीय राजेंद्र कसेर घर नहीं पहुंचा।

रातभर परिजन उसकी प्रतीक्षा करते रहे। सुबह बिकमा तालाब नेताजी स्कूल के पास सड़क किनारे नाले के करीब संदिग्ध अवस्था में शिक्षक की लाश देखी गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

शव के नाक और पसली में चोट मिले। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में गिर जाने की वजह से लगी चोट के चलते राजेंद्र कसेर की मौत हुई होगी,

लेकिन राजेंद्र कसेर के परिजनों ने पूरे घटनाक्रम पर संदेह जताते हुए कहा कि राजेंद्र कसेर की मौत स्वाभाविक नहीं लगती और इसकी जांच की जरूरत है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button