ब्रेकिंग
नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्... भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी... जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण,
देश

WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारत में WhatsApp के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा (Meta) को नोटिस जारी किया है। सरकार ने कंपनी से इस फीचर से जुड़ी विस्तृत जानकारी तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार यह जानना चाहती है कि नया यूजरनेम फीचर किस तरह काम करेगा, इसके लागू होने की प्रक्रिया क्या होगी और इसका उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा व गोपनीयता पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नए फीचर के लागू होने से यूजर्स की निजता, डेटा सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े किसी भी पहलू पर प्रतिकूल असर न पड़े।

फिलहाल मेटा की ओर से इस नोटिस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कंपनी से मांगी गई जानकारी मिलने और उसके परीक्षण के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई या कोई निर्णय लिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button