ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
बेमेतरा

विधायक ईश्वर साहू के पुत्र कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, आदिवासी समाज की आंदोलन की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई

बेमेतरा। साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने आदिवासी समाज की शिकायत पर मंगलवार को FIR दर्ज कर ली है। समाज ने कृष्णा साहू पर मारपीट, गाली-गलौज और अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

घटना 13 अक्टूबर की है, जब ग्राम चेचानमेटा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान रात 11 बजे कृष्णा साहू और मनीष के दोस्त राहुल के बीच विवाद हुआ। मनीष के मध्यस्थता करने पर कृष्णा साहू ने जातिगत गालियाँ देते हुए मनीष को हाथ के कड़े से मारा, जबकि उनके साथ लगभग दस अन्य लोग भी थे।

जब आदिवासी समाज के लोग इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने साजा थाने पहुंचे, तो थाना प्रभारी ने विधायक के दबाव में रिपोर्ट न लेने की बात कही और समझौते के लिए कहा। इसके बाद, समाज ने कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत की और न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद, अंततः पुलिस ने कृष्णा साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button