ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
धमतरी

शिक्षक की हिदायत से नाराज छात्र ने धारदार हथियार से किया हमला, एक शिक्षक की हालत गंभीर

धमतरी। स्कूल में मोबाइल लेकर नहीं आने एक छात्र को समझाइश देना दो शिक्षकों पर भारी पड़ गया है। स्कूल की छुट्टी के बाद गुस्साए छात्र ने शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है।

बीच बचाव करने वाले शिक्षक पर भी छात्र ने जानलेवा हमला किया है। बहरहाल एक शिक्षक की हालत गंभीर है। चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से भय का माहौल बना हुआ है। हमलावार छात्र घटना के बाद से फरार है।

स्कूल में मोबाइल लेकर आना और पढ़ाई के दौरान क्लास रूम में मोबाइल देखते रहना, अपने साथ साथी छात्रों की पढ़ाई में लगातार पढ़ रहे व्यवधान को देखते हुए शिक्षक ने 11 वीं कक्षा के छात्र को कल से स्कूल में मोबाइल लेकर नहीं आने की हिदायत दी थी। तब छात्र ने कुछ नहीं बोला।

शिक्षक की बातों को चुपचाप सुनते रहा, भीतर ही भीतर शिक्षक की इस हिदायत से उसका गुस्सा बढ़ते ही जा रहा था। स्कूल की छुट्टी के बाद सभी छात्रों के साथ वह भी अपना बैग लेकर स्कूल से बाहर निकला। शिक्षक भी साथ-साथ बाहर निकला। छात्रों की भीड़ का फायदा उठाते हुए छात्र ने अपने शिक्षक पर धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया।

इससे छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक पर छात्र को हमला करते देख साथी शिक्षक बीच-बचाव के लिए आगे आया, हमलावार छात्र ने दूसरे शिक्षक पर भी धारदार हथियार से हमला किया और फरार हो गया।

दो शिक्षकों के घायल होने की जानकारी जैसे ही स्कूल के स्टाफ को मिली वे दौड़ते भागते पहुंचे व घायल शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। एक शिक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या है मामला

रत्नाबांधा रोड में सर्वाेदय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इसी स्कूल के 11 वीं के छात्र ने भीड़ का फायदा उठाकर शिक्षक जुनैद अहमद पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमला के बाद शिक्षक खून से लथपथ हो गया और वहीं गिर पड़े।

इसी बीच शिक्षक कुलप्रीत सिंह साथी शिक्षक को बचाने पहुंचा, छात्रा ने कुलप्रीत पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों शिक्षक खून से लथपथ हो गए। घायल शिक्षकों को वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया है। दोनों शिक्षकों का इलाज चल रहा है। जुनैद अहमद की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमला के बाद छात्र फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button