ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

24 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार: नाम और वेशभूषा बदलकर भिलाई में बना था गार्ड, पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग | वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थायी वारंट अधिक से अधिक तामिल करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक (काईम / अजाक) हेम प्रकाश नायक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर स्थायी वारंट पतासाजी में लगाये गये थे। फरार आरोपियों/वारंटियों के धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे|

विशेष अभियान के तहत अजाक थाना की टीम ने अनुसूचित जनजाति की महिला के साथ छेडछाड कर अपमानित करने के प्रकरण में 24 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी जो पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार रहने वाले स्थायी वारंटी कमल सिंह उर्फ शुभपाल सिंह लगातार फरार रहने से फरारी में चालान तैयार कर दिनाक 30.11.2001 में पेश किये जाने उपरांत माननीय विशेष न्यायाधीश के. विनोद कुजूर विशेष न्यायालय एट्रोसिटी कोर्ट दुर्ग के विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 09/2021 अपराध क्रमांक 49/2001 धारा 354 भादवि 3 (1)2 एस.सी/एस.टी एक्ट के प्रकरण में फरार था।

जिसे आज दिनाक 07.07.2025 को थाना अजाक दुर्ग के द्वारा पकडकर माननीय विशेष न्यायालय एट्रोसिटी कोर्ट दुर्ग में पेश किया गया। स्थायी वारंटी कमल सिंह 24 वर्षों से फरार था वारंटी दिनांक घटना समय से फरार होने का कारण पूछताछ करने पर घटना करने पश्वात गिरफ्तारी से बचने पुलिस से लुकछिप कर बजाज एवन शो रूम में गार्ड का काम कर रहा था जो नाम, वेशभूषा बदल कर गार्ड की नौकरी कर जीवन यापन कर फरार रहना बताया।

उक्त कार्यवाही में थाना अजाक दुर्ग से सउनि शिव दुबे, प्र०आर० 1209, प्र०आर० 1312. प्र०आर० 811, प्र०आर० 883 म०आर० पीली यादव 1084 का भूमिका रही।

नाम आरोपी/वारंटी :- कमल सिंह उर्फ शुभपाल सिंह राजपूत पिता कोषपाल सिंह पता केत्तमी थाना डौंडी लोहारा जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button