ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

होली मिलन में भक्तिमय गीतों से निगम का माहौल हुआ मंगलमय, महापौर,सभापति व आयुक्त ने खेली फूलों की होली, पूजा अर्चना कर किया होलिका दहन

दुर्ग/ नगर निगम में गुरुवार को हुए होलिका दहन और फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें महापौर  अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा,आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधि निगम के अधिकारी/कर्मचारी एक साथ दिखे।

इस मौके पर महापौर,सभापति,आयुक्त व अन्य सदस्यों ने एक दूसरे को फूल बरसाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज भेदभाव को भुलकर आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है। महापौर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज सभी वार्ड पार्षद एक साथ खुशी का त्योहार मना रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान जमकर फूलों की होली खेली गई।

महापौर,सभापति,आयुक्त  सहित जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी निगम के कर्मचारी अधिकारी फूलों से सराबोर दिखे। भजनों में सभी ने जमकर नाचे।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

महापौर ने कहा रंग सद्भाव और स्नेह का संदेश देता है।उन्होंने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।सभापति श्याम शर्मा ने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में एक ऐसी उमंग और उत्साह का संचार किया है।

कार्यक्रम के दौरान होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा जैसे गीतों पर वह जमकर झूमते दिखे। सभी के उत्साह को देखकर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पदाधिकारी भी जमकर नाचे।कार्यक्रम के दौरान वार्डो के पार्षदो के अलावा अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button