ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

ड्रग तस्करी पर शिकंजा, आठ आरोपी 15 साल तक रहेंगे सलाखों के पीछे

रायपुर। नशीली दवाओं की तस्करी और अवैध व्यापार मामले में रायपुर की विशेष एनडीपीएस अदालत ने आज आठ आरोपियों को कठोर सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों को 10 से 15 साल तक के कठोर कारावास और एक से डेढ़ लाख रुपए तक के जुर्माने की सजा दी है।

सजा पाने वालों में नियाउद्दीन उर्फ विक्की (10 साल कैद + 1 लाख जुर्माना), जे. भास्कर राव (10 साल कैद + 1 लाख जुर्माना), रविन्द्र गोयल (15 साल कैद + 1.5 लाख जुर्माना), मुकेश कुमार साहू (15 साल कैद + 1.5 लाख जुर्माना), मोहम्मद हसन (15 साल कैद + 1.5 लाख जुर्माना), साहिल हसन (15 साल कैद + 1.5 लाख जुर्माना), आकाश विश्वकर्मा (10 साल कैद + 1 लाख जुर्माना) और विरल पटेल (10 साल कैद + 1 लाख जुर्माना) शामिल हैं।

विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने अपने आदेश में कहा कि इस तरह के अपराध का समाज पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, इसलिए दोषियों को कठोर दंड दिया जाना आवश्यक है।

यह मामला थाना आज़ाद चौक का है, जहां अक्टूबर 2022 में पुलिस ने कार्रवाई कर विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की थीं। अदालत के इस फैसले के बाद क्षेत्र में एक बार फिर संदेश गया है कि नशे के कारोबारियों पर कानून का शिकंजा सख्ती से कसता रहेगा।

एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ दोषियों को मिली सख्त सजा ने नशा कारोबारियों में खौफ पैदा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button