ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग में हेल्थ और स्पोर्ट्स रिहैब का नया युग शुरू: डॉ. साक्षी के “We Care Sports Injury Clinic” का भव्य शुभारंभ, मेयर अलका बघमार और अरुण वोरा ने किए उद्घाटन

दुर्ग। दुर्ग में हेल्थकेयर और स्पोर्ट्स रिहैब क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए आज “We Care Sports Injury Clinic” का भव्य शुभारंभ नगर पालिक निगम दुर्ग की मेयर माननीया अलका बघमार के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस क्लिनिक की स्थापना डॉ. साक्षी श्रीवास्तव बिष्ट ने की है, और यह दुर्ग का पहला तथा सबसे उन्नत स्पोर्ट्स इंजरी एवं रिहैब सेंटर बन गया है, जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड तकनीकों और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

अत्याधुनिक सुविधाएं और डिज़ाइन का मेल

क्लिनिक के डिज़ाइन और इंटीरियर को विशेष रूप से रक्षा चंद्राकर (Tatva Interiors) द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें कार्यक्षमता, उपचारात्मक ऊर्जा और सौंदर्य का बेजोड़ समन्वय देखने को मिला। क्लिनिक को एक नई पहचान देने में Tatva Interiors की रचनात्मक सोच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रोबोटिक स्पाइनल डिकम्प्रेशन यूनिट का उद्घाटन

क्लिनिक की सबसे आधुनिक तकनीक “रोबोटिक स्पाइनल डिकम्प्रेशन यूनिट” का उद्घाटन वरिष्ठ नेता अरुण वोरा ने किया। उन्होंने कहा, “दुर्ग को अब दर्द से राहत के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह सुविधा स्मार्ट, सुरक्षित और अत्यंत प्रभावी है।”

क्लिनिक में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं:

  • रोबोटिक स्पाइनल डिकम्प्रेशन थैरेपी
  • टेकार थैरेपी
  • क्लास 4 लेज़र थैरेपी
  • गेट एनालिसिस सिस्टम
  • बोबो न्यूरो रिहैब बैलेंसिंग ट्रेनिंग
  • एक्वा रिहैब (जल आधारित चिकित्सा)

चिकित्सकों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर दुर्ग के प्रतिष्ठित डॉक्टरों डॉ. अनुपम लाल, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. गिरीश वर्मा, डॉ. दीपक कोठारी, डॉ. गौरव दानी, डॉ. गांधी और डॉ. सत्येन ज्ञानी ने विभिन्न विभागों का उद्घाटन किया और क्लिनिक की सराहना की।

विशेष अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी सबा अंजुम और वार्ड पार्षद नीरा खिचरिया भी उपस्थित रहीं। दोनों ने इस प्रकार की चिकित्सा सेवाओं को शहर की जरूरत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button