ब्रेकिंग
ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ
छत्तीसगढ़

पुलिस जवानों को बांधी राखी, विश्व मानवाधिकार परिषद ने जताया सम्मान

छत्तीसगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों ने थाना परिसर में तैनात पुलिस जवानों, थाना प्रभारी एवं महिला थाना प्रभारी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुलिस जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

यह पहल विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) एवं राष्ट्रीय प्रभारी सुश्री एडवोकेट पायल पोपटानी के मार्गदर्शन में की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस जवान त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्तव्य निभाते हैं। ऐसे में उन्हें राखी बांधकर सम्मान और अपनत्व का संदेश देना संगठन के लिए गौरव की बात है।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग, समर्पण और सेवाभाव की सराहना की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस जवान दिन-रात सड़कों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उनके समर्पण के कारण ही समाज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रहती है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुश्री सरोज सिंह नांगवशी, प्रदेश आरटीआई सेल सचिव के. किशोर, प्रदेश महासचिव नवल किशोर अत्रोलिया एवं जिलाध्यक्ष (महिला विंग) के. अरुणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस जवानों के प्रति सम्मान, भाईचारे और सामाजिक सरोकार का सकारात्मक संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button