ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

CG -बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में रातभर बारिश होती रही और शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश का यह दौर जारी रह सकता है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

बारिश के बीच बिजली गिरने से दुखद घटनाएं भी हुईं। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। गरियाबंद में दो महिलाएं और रायगढ़ में चार युवक हादसे में मारे गए। सभी लोग तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे या खेत से लौट रहे थे।

मौसम विभाग ने कोरिया, मुंगेली और बलौदाबाजार जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बालोद, दुर्ग, सरगुजा, बस्तर, धमतरी, रायगढ़ समेत 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक वर्षा पखांजूर में 60 मिमी दर्ज की गई। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button