ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
बेमेतरा

शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

बेमेतरा  | जिले के शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए नदी के बाहर रोड साइड में 347 ट्रैक्टर रेत को जब्त किया गया है। यह रेत बिना वैध खनन अनुमति के जमा किया गया था।

मामले की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त रेत ग्राम साल्हेभाठा ब्लॉक साजा निवासी  उत्तम कुमार गुप्ता द्वारा लाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत सालीभर्री (ख) के सरपंच व ग्राम सचिव की उपस्थिति में जब्त रेत को नीलाम किया गया।

नीलामी में 2.5 एचपी ट्रैक्टर के मालिक  राकेश पटेल पिता  रामेश्वर,  सतीश यादव पिता  शंभुलाल,  बबलू साहू पिता  रामधन द्वारा कुल 02 लाख 85 हजार 250 रूपये  में रेत को क्रय किया गया। खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट होता है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button