ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

ब्रेकिंग: 55 निरीक्षक होंगे जल्द डीएसपी, 65 अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस प्रक्रिया के तहत कुल 55 निरीक्षक डीएसपी बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न शाखाओं के 10 अन्य अधिकारियों को भी उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है, जिससे कुल पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की संख्या 65 हो गई है।

इस प्रक्रिया में दुर्ग जिले में तैनात निरीक्षक नवी मोनिका पांडेय, ममता अली शर्मा, विपिन रंगारी, राजधानी रायपुर के नरेश पटेल और नारायणपुर के लक्ष्मण कुमेटी को डीएसपी पद पर पदोन्नति दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, 7 से 8 निरीक्षकों की पदोन्नति को लेकर लिफाफा बंद किया गया है।

पूर्व में केवल 17 रिक्त पदों के कारण यह प्रक्रिया लंबित थी। निरीक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भेंट कर पदोन्नति की मांग रखी थी। उपमुख्यमंत्री ने न केवल आश्वासन दिया बल्कि तुरंत आवश्यक निर्देश जारी कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

विजय शर्मा ने कहा कि यह पदोन्नति केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि अधिकारियों की निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सभी विभागों में पारदर्शी और समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पदोन्नति की राह में सबसे बड़ी बाधा सीमित रिक्तियों की संख्या थी। इसे देखते हुए विजय शर्मा ने डीएसपी पदों में संख्यात्मक वृद्धि हेतु प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा, जिसे स्वीकृति भी मिल गई है। इसके बाद पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिली और अब यह पूर्णता की ओर है।

पदोन्नति पाने वालों में रक्षित निरीक्षक संवर्ग से 1 अधिकारी, विशेष शाखा (एसबी) से 1 निरीक्षक, आर्म्स शाखा से 1 निरीक्षक तथा कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत 7 अधिकारी शामिल हैं जिन्हें सहायक सेनानी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button