ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

कॉकरोच वाला खाना परोसे जाने से होटल प्रबंधन पर गिरी गाज, जांच की उठी मांग

सरगुजा। अंबिकापुर के चर्चित होटल ग्रैंड वसंत में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां खाने की थाली में कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। गुतुरमा निवासी डॉक्टर अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ भोजन करने होटल पहुंचे थे। भोजन के दौरान उनकी थाली में कॉकरोच निकला, जिसे देखकर परिजनों और आसपास मौजूद ग्राहकों में आक्रोश फैल गया।

डॉ. गुप्ता ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे होटल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो गई। उन्होंने होटल मैनेजर और कर्मचारियों से जमकर नाराजगी जताई और सवाल उठाए। गुस्से में उन्होंने होटल स्टाफ को कॉकरोच मिला खाना भी खिलाया।

इस घटना के बाद से होटल की साफ-सफाई और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राहक लगातार होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जता रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने पर संबंधित विभाग द्वारा जांच की संभावना भी जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button