ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
बिलासपुर

बिलासपुर में पत्रकार और उनके पिता पर जानलेवा हमला, क्षेत्र में तनाव

बिलासपुर | बिलासपुर में पत्रकारिता पर एक बार फिर हमला हुआ है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर में एक समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता पर नशे में धुत बदमाशों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या था मामला?
घटना शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे की है। काम से लौटे शेखर गुप्ता जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर कुछ युवक शराब पी रहे थे। गाड़ी के पास पड़ी शराब की बोतलें देखकर शेखर ने युवकों से पूछताछ की, जिससे विवाद शुरू हो गया। युवक गाली-गलौज करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख शेखर घर के अंदर चले गए, लेकिन नशे में धुत युवक उनके पीछे-पीछे घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।

शेखर को बचाने आए उनके पिता अशोक गुप्ता पर भी हमलावरों ने बेरहमी से हमला किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली टीआई को तत्काल सिम्स अस्पताल भेजा और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल
घटना ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों ने इस हमले की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button