ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
क्राइम

अवैध रूप से सिम कार्ड रजिस्टर्ड कर बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना वैशाली नगर पुलिस ने सिम कार्ड रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला उजागर करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर बिना अनुमति के एक युवती के आधार कार्ड का उपयोग कर अवैध रूप से सिम कार्ड रजिस्टर्ड कर बिक्री करने का आरोप है।

प्रार्थिया कुमारी अमिका मगराज उर्फ किरण (22 वर्ष), निवासी कैंप-1, थाना वैशाली नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06.05.2024 को सुबह 9 बजे उसने अर्जुन नगर स्थित वी.आई. कंपनी के प्रमोटर चुन्नु मोबाइल से एक सिम कार्ड खरीदा था। बाद में उसे पता चला कि प्रमोटर चुन्नु कुमार ने बिना उसकी अनुमति के उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर दूसरा सिम कार्ड (नंबर 7772957264) रजिस्टर्ड कर किसी अन्य को बेच दिया है।

प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने अप.क्र. 223/2025 धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चुन्नु कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह कृत्य उसने निशा सिण्डे उर्फ नैना यादव के साथ मिलकर किया था।

गिरफ्तार आरोपी:

  • चुन्नु कुमार (20 वर्ष), निवासी छावनी
  • निशा सिण्डे उर्फ नैना यादव (20 वर्ष), निवासी खुर्सीपार
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि डिजिटल धोखाधड़ी और आधार से जुड़े फर्जीवाड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button