ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़

छावनी व खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 असामाजिक तत्वों पर आर्म्स एक्ट व BNS की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

दुर्ग। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छावनी और थाना खुर्सीपार क्षेत्र में कुल 11 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक और कानूनी कार्रवाई की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

थाना छावनी पुलिस ने दिनांक 17 जुलाई 2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत 7 असामाजिक तत्वों को संदिग्ध गतिविधियों और अशांति फैलाने जैसे कृत्य करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी (छावनी क्षेत्र):

  • महेंद्र बैरागी(20 वर्ष) – बैरागी मोहल्ला, पावर हाउस
  • पीयूष नंदी(24 वर्ष) – शारदापारा कैंप-2, कबीर कुटी
  • चंद्रशेखर बिसाई(28 वर्ष) – बैरागी मोहल्ला, पावर हाउस
  • शेख रशीद(25 वर्ष) – भैरव बस्ती, कैंप-2
  • योगेश भारती(25 वर्ष) – शास्त्री नगर कैंप-1
  • थानु यादव(22 वर्ष) – कब्रिस्तान के पास, शास्त्री नगर कैंप-1
  • योगेश सिन्हा उर्फ ओगदु(24 वर्ष) – बैरागी मोहल्ला, पावर हाउस

थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा 4 युवकों को अवैध रूप से धारदार हथियार (चाकू) रखने पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी (आर्म्स एक्ट – खुर्सीपार):

  • विकास वर्मा उर्फ चेतन लाल(22 वर्ष) – डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार
  • गुरुदयाल उर्फ काके(20 वर्ष) – बैकुंठ धाम, साडा ऑफिस के सामने
  • रोहित कंवर उर्फ एलियन(19 वर्ष) – खुर्सीपार फाटक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर
  • शेख शब्बीर उर्फ कालू(20 वर्ष) – डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार

पुलिस का संदेश साफ है: असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button