ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

नवरात्र के पहले,सड़क आवागमन में बाधित दुकान व पसरा, सभी को हटवाकर समृद्धि बाजार पार्किंग में लगवाने के निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम के तहत शहर की सफाई वयवस्था पर लगातार निगम अमला कार्य कर रहा है! महापौर  अलका बाघमार द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ महिला समृद्धि क्षेत्र में सफाई कार्यो का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई और सुधार कार्यो को प्राथमिकता देने का निर्देश दिए।उन्होंने यह सुनिक्षित किया कि क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं,ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके बाद महापौर  अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ समृद्धि बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क किनारे तंबू लगाकर रखने वाले सभी दुकानों को नव रात्रि प्रारंभ होने के पहले हटवाए।उन्होंने कहा कि सड़क आवागमन में बाधित दुकान व पसरा सभी को हटवाकर समृद्धि बाजार पार्किंग में लगवाने के निर्देश दिये।

महापौर ने वार्ड 39,44 व वार्ड 29 का निरीक्षण किया।विश्वदीप स्कूल मार्ग के पास अवैध पान व अन्य ठेले व अवैध तरीके से रखे गुमटियों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।उन्होंने महिला समृद्धि बाजार के सामने हॉकी मैदान में बिना निगम के अनुमति से बना रहे बाउंड्रीवाल को हटवाने की बात कही। महापौर एवं आयुक्त स्वंय सफाई व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखें हुये है।निरीक्षण के दौरान वार्ड 44 में नवीन किराना बिक रहे प्रतिबंधित डिस्पोजल को जब्त किया गया।

माता शीतला तालाब का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।नव रात्रि के पहले विसर्जन कुंड को साफ करने के निर्देश दिए।वहां उपस्थित लोगों से भी चर्चा की। उन्होंने निगम के संबधित अधिकारी को तत्काल तालाब एवं सड़क किनारे नालियों के आस पास से झाड़ियों व घास को हटाने कहा।

महापौर ने इस दौरान साफ- सफाई के साथ घर-घर कचरा कलेक्शन कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।इस दौरान पार्षद सरिता विनोद चन्द्राकर,हिरौंदी चंदानिया,साजन जोसेफ,मनोज सोनी,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियंता करण यादव,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,राहुल भट्ट,दुर्गेश ध्रुव सहित अन्य सुपरवाइजर भी मौके पर मौजूद रहे।

सम्बंधित अधिकारी ने महापौर को जानकारी देते हुए बताया कि बाजार क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए लगातार निगम प्रशासन प्रयासरत है!

महिला समृद्धि सब्जी बाजार में सड़ें गले सब्जियों  के अवशेष एवं कचरे को कहीं भी अन्यत्र नही फेंकने के लिए दुकानदारों से अपील की गई है।उन्होने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा बाजार में कचरा वाहन की व्यवस्था की गई है! जिसमें दुकानदार अपना कचरा उक्त वाहन में डाल सके।

लोगों के द्वारा कचरा फेंकने पर निगम के द्वारा द्वारा जुर्माना की कार्रवाई किया जाएगा।नगर निगम की लगातार निगरानी पर सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है।हमारा उद्देश्य बाजार को स्वच्छ सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना है।जिसके लिए निगम प्रशासन दिन-रात कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button