ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
दुर्ग

धर्मांतरण के आरोप में दुर्ग में विरोध प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। दुर्ग जिले के करहीडीह बस्ती में धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना रविवार को उस समय घटी जब उषा ठाकुर और किशोर ठाकुर के घर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। सभा में लगभग 40-50 लोग मौजूद थे।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा ने बताया कि यह प्रार्थना सभा पिछले कुछ समय से आयोजित की जा रही थी और आरोप है कि धर्मांतरण के लिए गरीब और असहाय लोगों पर दबाव डाला जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किशोर ठाकुर पर कड़ी नजर रखी थी, और रविवार को उन्हें जानकारी मिली कि एक और प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है। जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने आरोप लगाया कि सभा के दौरान हिंदू परिवारों का धर्मांतरण किया जा रहा था।

इस आरोप के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए जेवरा सिरसा चौकी पुलिस थाने पहुंचे और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि वे प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से बयान लेंगे, और यदि धर्मांतरण की कोई साक्ष्य मिलती है, तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल के विभागीय सह संयोजक राकेश रामलोचन तिवारी, दुर्ग जिला संयोजक सौरभ देवांगन, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, और दुर्ग नगर संयोजक बलदाऊ साहू सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल थे।

पुलिस ने स्थिति को शांत किया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button