ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
पाटन

पत्रकार किशन हिरवानी पर जानलेवा हमला के साजिशकर्ता देवानंद को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया दुर्ग जेल

पाटन। थाना उतई के अपराध कमांक 266/2024 धारा 333,109,3 (5) बी.एन.एस. के प्रकरण में पत्रकार किशन हिरवानी पिता विष्णु हिरवानी उम्र 45 साल साकिन बंजरग चौक सेलुद पर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपियों भावेश साहू निवासी खोपली, भुवनेश्वर आग्नेकर निवासी गोंडपेण्ड्री, ऋषि ठाकुर निवासी गोंडपेण्ट्री, राकेश मारकण्डे निवासी गोंडपेण्ड्री एवं यतीश चन्द्राकर निवासी खोपली को दिनांक 05.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

प्रकरण के मुख्य साजिशकर्ता आरोपी देवानंद साहू उर्फ देवा पिता राजकुमार साहू निवासी अचानकपुर थाना उतई जिला दुर्ग घटना के बाद से लगातार गिरफ्तारी के डर से फरार होकर पुलिस से लुकछिप रहा था। आरोपी देवानंद साहू के पतासाजी दौरान थाना उतई पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा देवानंद साहू के कई ठिकानों पर लगातार दबिश व रेड कार्यवाही की गई, जिससे आरोपी देवानंद साहू आज दिनांक 11.09.2024 को माननीय जे०एम०एफ०सी न्यायालय पाटन जिला दुर्ग के समक्ष पेश हुआ जहां माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी देवानंद साहू को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button