ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
छत्तीसगढ़

एसीसीयू ने खोज निकाले 175 गुम मोबाईल, 36 लाख के उपकरणों का वितरण शुरू

दुर्ग : दुर्ग जिले में प्रार्थियों द्वारा थानों में मोबाईल गुम होने की बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इन मोबाईलों की पतासाजी कर उन्हें संबंधित स्वामियों को वापस करने के निर्देश जारी किए थे। निर्देश प्राप्त होने के बाद जिला दुर्ग के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टीम को खोजबीन एवं वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शासनादेश के अनुरूप वर्ष 2024–2025 के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। मेहनत और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्र से विभिन्न कंपनियों के कुल 175 मोबाईल फोन बरामद किए। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये है।

बरामद उपकरणों को विधिवत सत्यापन के बाद आवेदकों को सुपुर्द किया जा रहा है। कार्रवाई में एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय भूमिका रही। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट्स—फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर—पर बरामद मोबाईलों के IMEI नंबर अपलोड किए जाएंगे, ताकि संबंधित स्वामी मिलान कर सेक्टर–3 स्थित एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button